संदिग्ध सुसाइड बॉम्बर गिरफ्तार, मुंबई समेत बड़े शहर थे निशाने पर
टीएस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार संदिग्ध पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आया था. बताया जा रहा है कि वो एक सुसाइड बॉम्बर भी थाfrom Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
संदिग्ध सुसाइड बॉम्बर गिरफ्तार, निशाने पर थीं देश की जानी-मानी हस्तियां
टीएस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार संदिग्ध पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आया था. बताया जा रहा है कि वो एक सुसाइड बॉम्बर भी था
बताया जा रहा है कि ये बहुत बड़ी कामयाबी है. एटीएस अधिकारियों के मुताबिक ये संदिग्ध आंतकी संगठन द्वारा आयोजित शिविर में ट्रेनिंग के लिए शारजाह और दुबई होते हुए पाकिस्तान गया था. जानकारी के मुताबिक इस संगठन को इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस(आईएसआई) का समर्थन था.
सुसाइड बॉम्बर था आतंकी
बताया जा रहा है कि संदिग्ध एक सुसाइड बॉम्बर भी था. एटीएस ने शक जताया कि वो मुंबई सहित कुछ बड़े शहरों में बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. इतना ही नहीं जांच में खुलासा हुआ है कि देश के कुछ महत्वपूर्ण लोग भी उसके निशाने पर थे.
एटीएस के मुताबिक पकड़े गए संदिग्ध ने खुलासा किया है कि उसे सबसे पहले एक बम धमाके के आरोपी ने शारजहा बुलाया. इसके बाद वह वहां से दुबई गया. दुबई से वह पाकिस्तान के कराची चला गया. कराची में ही उसे बम बनाने, गोली चलाने और सुसाइड बॉम्बर बनने की ट्रेनिंग दी गई. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उसे 21 मई तक एटीएस हिरासत में भेज दिया गया है.

