open

Breaking News

IPL CEZEN 53's 2018 RR VS RCB RUSELT

मौजूदा आईपीएल सीजन के 53वें मुकाबले 19/05/2018 7:30 को राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को अहम मैच में कोहली की अगुआई वाली आरसीबी को 30 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं, जबकि बैंगलोर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 

होम ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की पूरी टीम 20वें ओवर में 134 रनों पर ढेर हो गई। राजस्थान की ओर से श्रेयस गोपाल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए वहीं बेन लॉफ्लिन और जयदेव उनादकत ने दो-दो विकेट हासिल किए। बैंगलोर की ओर से सिर्फ एबी डि विलियर्स ही टिककर बल्लेबाजी कर सके। उन्होंने 53 रनों का योगदान दिया। बैंगलोर की ओर से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने तीन बल्लेबाजों को पविलियन की राह दिखाई। 

https://navbharattimes.indiatimes.com
जयपुर 
मौजूदा आईपीएल सीजन के 53वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को अहम मैच में कोहली की अगुआई वाली आरसीबी को 30 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं, जबकि बैंगलोर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 

होम ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की पूरी टीम 20वें ओवर में 134 रनों पर ढेर हो गई। राजस्थान की ओर से श्रेयस गोपाल ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए वहीं बेन लॉफ्लिन और जयदेव उनादकत ने दो-दो विकेट हासिल किए। बैंगलोर की ओर से सिर्फ एबी डि विलियर्स ही टिककर बल्लेबाजी कर सके। उन्होंने 53 रनों का योगदान दिया। बैंगलोर की ओर से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने तीन बल्लेबाजों को पविलियन की राह दिखाई। 

गोपाल की घातक बोलिंग 
श्रेयस गोपाल की घातक गेंदबाजी ने आरसीबी के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। रही सही कस लॉफलिन ने पूरी कर दी। उन्होंने 16वें ओवर में लगातार 2 गेंदों में 2 बल्लेबाजों को पविलियन का रास्ता दिखाया। गोपाल ने 4 ओवरों में सिर्फ 16 रन देकर 4 विकेट झटके, जिसमें एबी डि विलियर्स का अहम विकेट भी शामिल था। डि विलियर्स ने 35 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे। 

https://navbharattimes.indiatimes.com

(श्रेयस गोपाल) 
खराब शुरुआत के बाद पटेल-डि विलियर्स ने संभाला 
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की पारी का आगाज कप्तान विराट कोहली और पार्थिव पटेल ने किया। टीम को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लगा। गौतम ने ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाए। इसके बाद पार्थिव पटेल और एबी डि विलियर्स ने आरसीबी की पारी को संभाला। दोनों के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई। गोपाल ने एक ही ओवर में दिए दो झटके 
9वें ओवर में श्रेयस गोपाल ने आरसीबी को 2 झटके दिए। पहले उन्होंने पार्थिव पटेल को आउट किया और ओवर की आखिरी गेंद पर मोईन अली को भी पविलियन का रास्ता दिखाया।पटेल 21 गेंदों में 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े। पटेल के आउट होने के बाद उसी ओवर में मोईन अली भी पविलियन लौट गए। गोपाल ने अपनी ही गेंद पर उनका शानदार कैच पकड़ा। अली ने सिर्फ 1 रन बनाया। गोपाल ने अपने अगले ओवर में मंदीप सिंह को भी पविलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने सिर्फ 3 रन बनाया।