दिल को हमेशा जवां रखना है तो ये खबर जरूर पढ़ें, हमेशा बीमारियों से बचे रहेंगे आप
अपने दिल को जवां कौन नहीं रखना चाहता लेकिन दिल की सेहत बनाए रखने के लिए थोड़ी बहुत मेहनत भी करनी जरूरी है।
अपने दिल को जवां कौन नहीं रखना चाहता लेकिन दिल की सेहत बनाए रखने के लिए थोड़ी बहुत मेहनत भी करनी जरूरी है। इस मेहनत से हम अक्सर भागते हैं लेकिन मेहनत करने के फायदे बहुत हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक एक हफ्ते में चार से पांच बार व्यायाम करने से आपका दिल स्वस्थ बना रहता है। इससे धमनियों में रक्त का प्रवाह अच्छा बना रहता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि वैसे तो किसी भी तरह का व्यायाम दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है। लेकिन, सही समय पर सही मात्रा में व्यायाम करना दिल और रक्त वाहनियों को बूढ़ा होने से रोकता है।
द जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी में प्रकाशित इस अध्ययन के दौरान शोध में शामिल लोगों के जीवन भर किए गए व्यायाम को देखा गया और फिर धमनियों की कठोरता को मापा गया।
धमनियां असल में रक्त वाहिकाएं होती हैं जिनके जरिये खून दिल तक और उसके बाद पूरे शरीर में पहुंचता है। धमनियों का आकार किसी ट्यूब की तरह होता और उम्र बढ़ने के साथ इनमें कठोरता आती रहती है। ज्यादा वसा वाला खाना खाने पर भी धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं और रक्त का प्रवाह रुकने का खतरा पैदा हो जाता है
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2x2STR2
अपने दिल को जवां कौन नहीं रखना चाहता लेकिन दिल की सेहत बनाए रखने के लिए थोड़ी बहुत मेहनत भी करनी जरूरी है। इस मेहनत से हम अक्सर भागते हैं लेकिन मेहनत करने के फायदे बहुत हैं।
द जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी में प्रकाशित इस अध्ययन के दौरान शोध में शामिल लोगों के जीवन भर किए गए व्यायाम को देखा गया और फिर धमनियों की कठोरता को मापा गया।
धमनियां असल में रक्त वाहिकाएं होती हैं जिनके जरिये खून दिल तक और उसके बाद पूरे शरीर में पहुंचता है। धमनियों का आकार किसी ट्यूब की तरह होता और उम्र बढ़ने के साथ इनमें कठोरता आती रहती है। ज्यादा वसा वाला खाना खाने पर भी धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं और रक्त का प्रवाह रुकने का खतरा पैदा हो जाता है
कितना व्यायाम जरूरी

फाइल फोटो