open

Breaking News

भीम ऐप पर केवल बोलने से होगा पेमेंट, यह नई तकनीक जल्द होगी लॉन्च

डिजिटल भुगतान के तौर-तरीकों से अंजान लोग आने वाले दिनों में महज दो शब्द बोलकर इस प्रक्रिया को अंजाम दे सकेंगे।
upi payment can be done by sound instructions as npci completes its testing
डिजिटल भुगतान के तौर-तरीकों से अंजान लोग आने वाले दिनों में महज दो शब्द बोलकर इस प्रक्रिया को अंजाम दे सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने तकनीकी अड़चनों के चलते कैशलेस लेनदेन से दूरी बनाने वालों की मुश्किल का हल निकाल लिया है और वह ध्वनि आधारित एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) भुगतान शुरू करने की तैयारी में है, ताकि डिजिटल लेनदेन का प्रयोग सहज रूप से हर नागरिक कर सके। 
इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना मंत्रालय के तहत देशभर में चल रहे कैशलेस अभियान को गति देने के मद्देनजर एनपीसीआई ने गत छह माह में ध्वनि आधारित यूपीआई भुगतान के परीक्षण भी किए हैं।

डिजिटल भुगतान का नया तरीका शुरू करने से पहले वह पुख्ता जांच कर रहा है, जिसमें तीन कंपनियां फोनपे, टोनेटैग और अल्ट्राकैश भी सहयोग कर रही हैं। प्रारंभिक परीक्षण में कुछ निजी बैंक भी अपने स्वतंत्र मोबाइल वॉलेट उत्पादों के साथ इसमें शामिल हुए हैं, जो वॉलेट की प्रक्रिया को सरल बनाना चाहते हैं।
 
तकनीकी अड़चन आई आड़े 
अगस्त 2016 से यूपीआई लेनदेन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन व्यापारी वर्ग तकनीकी अड़चनों के मद्देनजर अब तक इसके पक्ष में नहीं है। जबकि एनपीसीआई ने यूपीआई में भुगतान को सरल बनाने के लिए क्यूआर कोड भी लाया, फिर यह सामने आया कि बड़े पैमाने पर लोग डिजिटल पेमेंट के तौर-तरीकों से अंजान हैं। इसके बाद निगम ने ध्वनि आधारित भुगतान की ओर कदम बढ़ाने का निर्णय लिया।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2ItbT0x