फ्लाइट में महिला के बगल में बैठकर अश्लील हरकत कर रहा रूसी नागरिक गिरफ्तार
महिला ने केबिन क्रू से इस बात की शिकायत की. इसके बाद व्यक्ति को अन्य सीट पर ले जाकर बैठाया गया. व्यक्ति को बाद में दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया
इस्तांबुल से दिल्ली आ रही एक उड़ान में अपनी महिला सहयात्री के बगल में बैठकर कथित तौर पर हस्तमैथुन करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया.
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को रविवार सुबह सूचित किया गया कि दिल्ली आ रही तुर्की की एक विमानन कंपनी की उड़ान में एक ‘उदंड यात्री’ सवार है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘इस बात की जानकारी मिली कि एक महिला के बगल में बैठे एक रूसी व्यक्ति ने अपने पैंट की जिप खोली और उसके सामने ही हस्तमैथुन करने लगा.’
उन्होंने बताया कि महिला ने केबिन क्रू से इस बात की शिकायत की. इसके बाद व्यक्ति को अन्य सीट पर ले जाकर बैठाया गया. व्यक्ति को बाद में दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस के मुताबिक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2IUZrWB
