सोशल मीडिया पर लोग राय देने के लिए इतने आतुर हैं कि वह मां बेटी के रिश्ते में भी गंदगी खोज लेते हैं
'मदर्स' डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में वो बेटी अराध्या को लिप-टू-लिप किस करती हुई नजर आ रही थी. ये तस्वीर इतनी प्यारी थी कि हर किसी के दिल को छू गई. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को उनकी यह फोटो पसंद नहीं आई. इस फोटो पर वे ऐश्वर्या को ट्रोल करने लगें. एक मां को अपनी बेटी के साथ कैसे बर्ताव करना चाहिए, क्या यह लोग बताएंगे.
कुछ यूजर्स का कहना था कि ऐश्वर्या का इस तरह अराध्या को किस करना गलत है. उनके हिसाब से ये बच्ची का यौन उत्पीड़न करना था. कुछ लोगों ने तो एेश्वर्या को लेस्बियन ही बता डाला.
क्या आप जानते हैं उत्पीड़न क्या है?
इन यूजर्स से एक सवाल है. क्या आपको यौन उत्पीड़न का मतलब पता भी है? एक बच्ची को अगर उसकी मां होटों पर किस करती है तो इसमें बुराई क्या है. एक मां का अपनी बच्ची के साथ चिपक कर रहना, उसके साथ सोना, उसके साथ नहाना या फर उसको किस करना एक आम बात है. बच्चों के साथ अपना बॉन्ड मजबूत करने के लिए मां अक्सर ऐसा ही करती हैं. एेसा कर मां बच्चों को फील कराती है कि वो उनके जिंदगी कितने मायने रखते हैं. और बच्चों को भी ये काफी पसंद आता हैं.
आखिर किस मानसिकता के हैं ये लोग जो मां-बेटी के रिश्ते को भी इस नजर से देखते हैं. अगर एक मां अपनी बच्ची को किस करती है तो वो लेस्बियन हो गई? समस्या तस्वीर में नहीं बल्कि इन लोगों की मानसिकता में है. एक मां का अपने बच्चे पर प्यार जताने का ऐसा कोई भी तरीका कभी गलत नहीं हो सकता.
जिन लोगों को इस तस्वीर में कुछ खराबी नजर आती है उन्हें एक बार खुद में झांकने की जरूरत है. उन लोगों के लिए बेहतर होगा कि वो अपनी राय यहां देने की बजाए देश में बढ़ रहे रेप को रोकने के लिए कुछ विचार दें.
from Latest News सोशल वायरल Firstpost Hindi https://ift.tt/2rM3ie5
