open

Breaking News

श्रेयस गोपाल की गेंदबाजी के आगे सुपरमैन और मिस्‍टर 360 डिग्री बल्‍लेबाज कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स भी रन बनाने को तरसते हैं.
कर्नाटक के ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल ने शनिवार को आईपीएल में अपनी फिरकी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्‍लेबाजों का बोरिया बिस्‍तर बांध दिया. गोपाल ने चार ओवर डाले और 20 रन देकर चार विकेट झटक लिए. उन्होंने एबी डिविलियर्स, मोईन अली, मनदीप सिंह और पार्थिव पटेल जैसे बल्‍लेबाजों का शिकार किया. दिलचस्‍प बात है कि डिविलियर्स, मनदीप और पार्थिव गोपाल की गेंदबाजी पर स्‍टंप आउट हुए. उनकी इस जादुई गेंदबाजी के सहारे राजस्‍थान ने बैंगलोर को 30 रन से हरा दिया और प्‍लेऑफ में जाने की उम्‍मीदों को जिंदा रखा.

गोपाल की गेंदबाजी के आगे सुपरमैन और मिस्‍टर 360 डिग्री बल्‍लेबाज कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स भी रन बनाने को तरसते हैं. गोपाल ने आईपीएल के 11वें सीजन में दो बार डिविलियर्स को शिकार किया. यह दक्षिण अफ्रीकी बल्‍लेबाज इस गेंदबाज के खिलाफ एक भी बाउंड्री नहीं मार पाया. आज के मैच में डिविलियर्स ने गोपाल की 11 गेंदें खेली और 10 रन बनाए. इससे पहले ये दोनों टीमें जब 15 अप्रैल को आमने-सामने थी तब भी गोपाल ने ही डिविलियर्स को चलता किया था. उस समय एबीडी ने गोपाल की 10 गेंदें खेली थी और पांच रन बनाए थे. उस मैच में गोपाल ने कोहली का भी विकेट लिया था.

गोपाल कर्नाटक टीम के अहम सदस्‍य हैं. कर्नाटक के घरेलू क्रिकेट में मजबूत होने की एक बड़ी वजह गोपाल का बल्‍ले और गेंद दोनों से अच्‍छा प्रदर्शन करना भी है. इस सीजन में राजस्‍थान ने उन्‍हें 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में ही खरीदा था. वे तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडिंयस के साथ भी रहे थे लेकिन वहां उन्‍हें ज्‍यादा मौके मिले नहीं. गोपाल कॅरियर की शुरुआत में बल्‍लेबाजी में ज्‍यादा मजबूत थे लेकिन बाद में उनकी गेंदों ने उन्‍हें ज्‍यादा सुर्खियां दी.

from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2Gy79Rf